फरीदाबाद, फरवरी 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-24 मुजेसर स्थित वर्कशॉप में सोमवार शाम हुए भीषण अग्निकांड की जांच तेज कर दी गई है। बुधवार को पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे तक निरीक्षण किया और विभिन्न स्थानों से नमूने लिए। वहीं टीम ने दस्तावेज भी खंगाले। नमूनों की रिपोर्ट आने पर जांच टीमों को मामले की जांच में मदद मिलेगी। मैसर्स कालका जी लुब्रिकेंट और शिव स्टील कंपनी के पास दमकल विभाग से फायर एनओसी न लिए जाने की आशंका जताई जा रही है। जांच टीमें एनओसी के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। यदि यह तथ्य जांच में सही पाया जाता है तो यह बड़ी लापरवाही मानी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि वहां पर आग से बचाव के पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम भी नहीं थे, जिससे आग तेजी से फैल गई और बड़ा हादसा हो गया। यदि इंतजाम होते तो यह बड़ा हादसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.