पूर्णिया, फरवरी 10 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा में बस पड़ाव के लिए जमीन का निरीक्षण उप विकास आयुक्त पूर्णिया अंजनी कुमार ने किया‌। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में उप विकास आयुक्त ने धमदाहा बनमनखी पथ पर स्थित जिला परिषद की जमीन पर बस पड़ाव बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया हैं। मौके पर उन्होंने कहा कि योजना के तहत सर्वप्रथम जिला परिषद की जमीन का घेराबंदी करवाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने धमदाहा स्थित जिला परिषद आवास बोर्ड की जमीन पर बने गुदरी हाट का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने दमगड़ा स्थित ड्रेनेज का निरीक्षण किया। आगामी दिनों प्रस्तावित नीति आयोग टीम के निरीक्षक को लेकर डीडीसी एवं एसडीओ ने अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा का भी जायजा लिया। इस दौरान अनुमंडलीय अस्पताल ...