पूर्णिया, फरवरी 11 -- धमदाहा, एक संवाददाता। बिहार इंटरमीडिएट काउंसिल की सैद्धांतिक परीक्षा के सातवें दिन धमदाहा के नौ परीक्षा केंद्रों पर कुल 10 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 725 परीक्षार्थियों में से 710 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई। पहली पाली में 2 तथा दूसरी पाली में 8 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। कन्या मध्य विद्यालय अमारी में प्रथम पाली के 70 में 70 तथा द्वितीय पाली के 52 में 52 छात्राएं उपस्थित रहीं। बीएनसी इंटर कॉलेज में प्रथम पाली के सभी 18 तथा द्वितीय पाली के 56 में 54 छात्राएं शामिल हुईं। उच्च विद्यालय धमदाहा में प्रथम पाली के सभी 35 और द्वितीय पाली के 84 में 81 छात्राएं उपस्थित रहीं। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुकरौन मकतब में प्रथम पाली के 33 में 32 तथा द्वितीय पाली के 41 में 40 छात्राएं शामिल हुईं। मध्य विद...