अमरोहा, मार्च 24 -- किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक का पुलिस ने चालान कर दिया। आरोपी के परिजनों ने इसी बात किशोरी के परिजनों के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी धमकी भरे मैसेज शेयर किए। मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में मजदूर का परिवार रहता है। बीते दिनों उनकी 15 साल की बेटी को मोहल्ले में ही रहने वाला युवक वरुण घर से बहला-फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने बाद में किशोरी को बरामद कर आरोपी वरुण का चालान कर दिया था। किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। जहां से किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया गया था। वरुण के जेल जाने के बाद उसके परिजन इशांत, अश्वनी, तरुण और राज ने किशोरी के परिजनों के खिलाफ सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और जान से मारने की धम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.