अमरोहा, जनवरी 19 -- बछरायूं। धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, गाली-गलौच एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर मजरा बाजिदपुर निवासी पलटू ने बताया कि उसके हिस्से की जमीन की अवैध रुप से बिक्री की गई थी। विरोध जताने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...