आरा, नवम्बर 27 -- आरा, हि.सं.। नारायणपुर थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव निवासी बलबीर सिंह है। उसे बुधवार को पटना जिला से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार 15 नवंबर की रात बलवीर सिंह द्वारा अहिले गांव निवासी देवेंद्र कुमार नवनीत के फोन पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गई थी। इसके बाद उनके घर पर हथियार के साथ घर पर हंगामा किया गया था। उस मामले में देवेंद्र कुमार उर्फ नवनीत की ओर से थाने में बलबीर सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसी समय से वह फरार चल रहा था। पुलिस के बताए जाने के अनुसार बलवीर सिंह पूर्व में भी आर्म्स एक्ट मामले में आरोपित रहा है और जेल भी जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.