रांची, नवम्बर 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड भोजपुरी विकास केंद्र ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के महात्म्य पर आधारित भोजपुरी गीत और काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। धन हो गंगा मईया कि शहर बसवलु किनार पर..., जैसे गीतों से मां गंगा और कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. महामाया प्रसाद विनोद ने अतिथियों का स्वागत किया गया। पूनम वर्मा के संयोजन और मंच संचालन में कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पा पाण्डेय की गणेश वंदना और अर्पणा सिंह की सरस्वती वंदना से हुई। दो घंटे तक चली इस गोष्ठी में एक से बढ़कर एक गीतों की रसधारा प्रवाहित होती रही। पुष्पा पांडेय, संगीता सहाय, सविता गुप्ता, रश्मि सिन्हा, सीमा सिन्हा मैत्री, सुनीता श्रीवास्तव जागृति, बिनोद सिंह गहरवार,...