अलीगढ़, अप्रैल 20 -- सिविल लाइन क्षेत्र के एक बुजुर्ग शिक्षक से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 19 लाख रुपये की ठगी हो गई। शातिर ने रुपये निवेश कराकर दोगुना करने का लालच देते हुए कई खातों में रुपये ट्रांसफर करा लिए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन क्षेत्र के मैरिस रोड निवासी शिक्षक कोचिंग में बच्चों को पढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि तीन मार्च को अज्ञात नंबर से वॉट्सएप पर एक लिंक आया था। उस पर क्लिक करके वे ऑनलाइन ट्रेडिंग एप पर जुड़ गए। वहां कहा गया कि आप इसमें पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो दोगुना फायदा होगा। लालच में आकर शिक्षक ने तीन मार्च को यूपीआई से 50 हजार रुपये निवेश कर दिए। फिर सात मार्च से 11 अप्रैल तक नौ बार में कुल नौ बार में अलग-अलग खातों में साढ़े 18 लाख रुपये और डाल दिए। जब शिक्षक ने लाभ के रुपये मांगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.