नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- ज्योतिषशास्त्र में मंगल को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। 7 दिसंबर को मंगल राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन मंगल वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होगा। इन राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं, मंगल के राशि परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ ही लाभ- मेष राशि- धनु राशि में मंगल का प्रवेश मेष जातकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। करियर में तेजी से प्रगति होगी और किसी बड़े मौके का लाभ मिल सकता है...