लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- कस्बे में आयोजित ऐतिहासिक धनुष यज्ञ मेला के चौथे दिन धनुष भंग प्रसंग का मंचन किया गया। इस अवसर पर श्रीराम की भूमिका में नैतिक मिश्रा, भरत के रूप में आर्यन मिश्रा, लक्ष्मण के रूप में अर्पित अवस्थी, शत्रुघ्न के रूप में नेमश मिश्रा तथा राजा जनक की भूमिका में बृजेंद्र मिश्रा ने अपने सशक्त और भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। धनुष यज्ञ प्रसंग में बताया गया कि मिथिला नरेश राजा जनक ने यह प्रतिज्ञा ली थी कि जो वीर भगवान शिव के दिव्य धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी से उनकी पुत्री माता सीता का विवाह होगा। अनेक राजा और महारथी प्रयास के बावजूद धनुष को हिला तक नहीं सके, जिससे उसकी अलौकिक शक्ति स्पष्ट रूप से प्रकट हुई। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से श्रीराम ने धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही वह टूट गया। धन...