एटा, जनवरी 12 -- कस्बा के भस्मासुर मंदिर पर आयोजित रामलीला मंचन में चौथे दिन सीता स्वंयवर लीला एवं धनुष यज्ञ के बाद लक्ष्मण-परशुराम संवाद लीला का बेहद मनोहारी मंचन किया गया। इसे देख श्रद्धालुओं ने जमकर भगवान के जयघोष लगाए। सोमवार को राम लीला मंचन पंडाल में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आदर्श रामलीला मंडल कछला के कलाकारों ने मंचन कर दर्शाया कि जनकपुरी में आयोजित सीता स्वंयवर में भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही माता सीता ने भगवान राम के गले में वर माला डाल दी। परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला दिखाई गई। भगवान की मनोहारी लीला देख श्रद्धालु पुष्प वर्षा करते हुए श्रीराम और माता सीता के जमकर जयघोष लगाते रहे। लीला मंचन का शुभारंभ आरएसएस खंड प्रचारक अंकित, नगर कार्यवाह सुमित कुमार, नगर शारीरिक प्रमुख सौरभ प्रजापति, नगर प्रचार प्रमुख ज...