बलिया, अक्टूबर 4 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जाम गांव में रामलीला के दूसरे दिन शनिवार को शाम जाम चट्टी स्थित कुटी पर धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण भगवान परशुराम संवाद का सजीव मंचन किया गया। इसे दर्शक कौतूहल भरी नजरों से देखते रहे। रामलीला मंचन के क्रम में राजा जनक जी द्वारा जानकी (सीता) जी के विवाह के लिए सीता स्वयंवर का आयोजन करते हैं। जिसमें एक से बढ़ कर एक महाबली राजा आते हैं। जिनके समक्ष उन्होंने शर्त रखा कि जो भी भगवान शंकर के धनुष को तोड़ देगा। उसी के साथ वे अपनी पुत्री जानकी का विवाह कर देंगे। जिसमें धनुष तोड़ना तो दूर किसी भी राजा महाबली ने धनुष को हिला भी नहीं पाया। यह देख गुरु विश्वामित्र के साथ स्वयंवर देखने के लिए गए भगवान राम लक्ष्मण ने धनुष तोड़ने के लिए गुरु से आज्ञा मांगी। जिसपर राम जी को उन्होंने आज्ञा दी और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.