झांसी, नवम्बर 14 -- बुंदेली किसानों को केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने धनियां उगाने की सलाह दी है। किसान मसाले के रूप में रोज ही उपयोग करते है। अभी धनियां बुआई का समय है। यहां का वातावरण भी धनियां के अनुकूल है। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. सुशील कुमार सिंह ने बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों को धनिया (धना) की खेती करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि धनिया मसाला बीजीय समूह की एक प्रमुख फसल है, इसकी खेती उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और बिहार में बड़े पैमाने पर की जाती है। बुंदेलखंड क्षेत्र की चिकनी और चिकनी दोमट मिट्टी जाड़े के मौसम में धनिया उत्पादन के लिए अत्यंत उपयुक्त है। डॉ. सिंह ने बताया कि काली चिकनी मिट्टी में पैदा हुआ धनिया विशेष सुगंध और गुणवत्ता वाला होता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.