संभल, जनवरी 14 -- भाकियू असली द्वारा मांगों को लेकर धनारी में धरना दिया जा रहा है। मंगलवार को धरनास्थल पर नौवें दिन भी धरना जारी रहा। संगठन के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह व वरिष्ठ पदाधिकारी धरनास्थल पर पहुंचे। धरना स्थल पर किसानों के द्वारा उठाई जा रही समस्याओं के बारे में गहनता से चर्चा हुई और जयवीर सिंह यादव ने कहा कि आपकी एक मांग जायज है। इन मांगों को लेकर जिलाधिकारी से संपर्क कर धरना की समस्याओं को हल कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने कहा 31 जनवरी को राष्ट्रीय पंचायत सफल बनाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। पंचायत में उठी जन समस्याओं के बारे में 31 जनवरी तक तहसील प्रशासन द्वारा हल करने तक इंतजार रहेगा, अन्यथा की स्थिति में 31 जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय महापंचायत में कोई भी निर्णय लेने को संगठन स्वतंत्र होगा। पंचायत की अध्य...