संभल, मार्च 16 -- धनारी थाना क्षेत्र के धनारी पट्टी बालूशंकर व लालसिंह में पारंपरिक ध्वजा मेले का भव्य आयोजन हुआ। हजारों श्रद्धालु मेले में उमड़े, जबकि राधा-कृष्ण, सीताराम, भारत माता, भीष्म पितामह, शनिदेव और श्रीगणेश की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। धनारी पट्टी लालसिंह व बालूशंकर मे लगने बाले ध्वजा मेले को लेकर आयोजकों द्वारा कई दिनों पूर्व से ही तैयारियां की जा रही थी। शनिवार सुबह से दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को लगाना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे समय बढ़ा मेला देखने वालों की भीड़ बढ़ती गयी। दोपहर 3 बजे से झांकियों का सिलसिला शुरू हुआ। सबसे पहले झांकी रवि शर्मा, अजय कुमार और बालकदास बाबा की मढ़ी से निकली। इसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ झांकियों को देखने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.