बगहा, जनवरी 1 -- मधुबनी, एक प्रतिनिधि। धनहा थाना क्षेत्र के दौनहा बिनटोली गांव के टाइल्स मिस्त्री की मौत यूपी के हाटा के पास संदिग्ध स्थिति में हो गई। वह बुधवार को रात में हाटा में सड़क पर जख्मी हालत में मिला था। पुलिस ने उसे कुशीनगर जिला अस्पताल में भर्ती करा परिजनों को सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे यहां गुरुवार भोर में उसकी मौत हो गई। वह धनहा थाना क्षेत्र के बिनटोली के स्व. हीरा निषाद का पुत्र बबलू कुमार निषाद (30) था। वह हाटा में टाइल्स मित्री का काम करता था। परिजनों ने बताया कि बीते बुधवार को बबलू ने फोन पर घर आने की जानकारी दी थी। हमलोग उसका इंतजार कर रहे थे। इसी बीच रात में ही यूपी पुलिस ने सूचना दी कि बबलू सड़क पर जख्मी पड़ा मिला है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हमलोग जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उसने भोर में तीन बजे दम तोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.