समस्तीपुर, जनवरी 15 -- वारिसनगर। संकुल संसाधन केंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय धनहर के प्रांगण में मंगलवार को टीचिंग लर्निंग मटेरियल मेला का आयोजन किया गया। मेले में संकुल अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने-अपने अधिगम-शिक्षण सामग्रियों के साथ सहभागिता की। इस मेले में उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनहर, आदर्श प्राथमिक विद्यालय मिल्की यादव टोल वार्ड संख्या 2, प्राथमिक विद्यालय बंकापुर वार्ड संख्या 1, प्राथमिक विद्यालय धनहर मुस्लिम टोल वार्ड संख्या 5, प्राथमिक विद्यालय धनहर यादव टोल वार्ड संख्या 7 एवं प्राथमिक विद्यालय मिल्की उर्दू के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी-अपनी टीएलएम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च माध्यमिक विद्यालय धनहर की एचएम मुन्नी कुमारी एवं संचालन उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनहर के एचएम शंकर राम ने किया। निर्...