बक्सर, जून 27 -- पेज तीन के लिए ------ बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। धनसोईं थाना के सुजायतपुर गांव में चोरों ने एक घर में घुस लाखों की संपत्ति चुरा ली। इस संबंध में गृहस्वामी की तरफ से थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार धनसोईं निवासी राजेश कुशवाहा के घर के लोग बीते गुरुवार की रात खा-पीकर सोने चले गए। इसी बीच देर रात जब सभी गहरी नींद में थे, चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुस गए। फिर कमरे का दरवाजा खोल बक्से में रखा कीमती गहना एवं कई सामान चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह जगने पर सारा सामान बिखरा देख घर के लोगों का माथा ठनका। देखा गया तो बक्से से गहना वगैरह गायब था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। धनसोईं थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच आवश्यक छानबीन की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.