धनबाद, जनवरी 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनसार थाना क्षेत्र की नई दिल्ली में एक जोरिया के किनारे स्थित डोभा में शनिवार की सुबह एक शव मिला। शव पानी के ऊपर दिखा तो स्थानीय लोगों की वहां भीड़ जुट गई। जानकारी पाकर धनसार थाना की पुलिस भी पहुंची। धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली भी मौके पर पहुंचे। मृतक की उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। मौत कैसे हुई, इसकी पुलिस पड़ताल में जुटी है। शव की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों की मदद से लाश की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाश देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दो-तीन दिन पहले ही युवक की मृत्यु हो गई होगी। हत्या, दुर्घटना या आत्महत्या, पुलिस तीनों दृष्टिकोण से मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पुलिस की तफ्तीश को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.