धनबाद, जनवरी 2 -- धनबाद। धनसार में पोस्ट ऑफिस के पास बुधवार की देर रात दो दुकानों में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना पर आई दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखी हजारों रुपए की खाद्य सामग्री जलकर खाक हो गई। आग से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है। आग कैसे लगी, इस पर जांच चल रही है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.