गिरडीह, फरवरी 14 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। धनवार नगर निगम बनने के बाद पहली बार निकाय चुनाव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों तथा निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत को लेकर रात दिन मतदाताओं के संपर्क में हैं। वार्ड स्तर पर जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है और उम्मीदवार घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। ज्ञात रहे कि धनवार में पहली बार हो रहे इस निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि नगर निगम बनने के बाद विकास कार्यों में तेजी आएगी और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। इस बार का चुनाव कई मायनों में अहम माना जा रहा है। स्थानीय मुद्दों जैसे सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट को लेकर मतदाताओं में विशेष रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.