गिरडीह, फरवरी 7 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र के चादगर गांव में शनिवार सुबह करीब 9 बजे शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर पूरी तरह राख हो गये। आगजनी की यह घटना चादगर गांव निवासी संतोष मंडल और बिरेंद्र मंडल (पिता- अमृत मंडल) के घर में हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से घर के स्टोर रूम में आग लगी, जो देखते ही देखते पूरे कमरे में फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के लोग कुछ भी बचा नहीं सके। आग से घर में रखा अनाज, कपड़े, चौकी, बर्तन, दैनिक उपयोग की सामग्री और लगभग 20 हजार रुपये नगद समेत अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गये। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर...