भागलपुर, सितम्बर 1 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बड़ी खंजरपुर मां कल्याणी दुर्गा मंदिर मिश्र टोला स्थित निजी आवास पर रविवार को धनवंतरी शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति का स्थापना दिवस मनाया गया। सांस्कृतिक सचिव राजीव कांत मिश्र की देखरेख में छोटे-छोटे ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समिति के अध्यक्ष रामकुमार मिश्र ने कई सदस्यों को सम्मानित किया। इस दौरान नई समिति का गठन किया गया। इसमें रामकुमार मिश्र अध्यक्ष, राजीव कुमार मिश्र सांस्कृतिक अध्यक्ष, सुनील कुमार मिश्रा, राजा बाबू एवं उमापति मिश्र को उपाध्यक्ष, वीरेश प्रसाद मिश्र महासचिव, अनुराग मिश्र सचिव, संजय कुमार मिश्र संयुक्त सचिव, मनोज कुमार मिश्र कोषाध्यक्ष और अमित कुमार मिश्र और आनंद भारद्वाज को अंकेक्षक मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का समापन अनुराग मिश्र के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कि...