पटना, सितम्बर 10 -- धनरुआ थाने में कार्यरत दारोगा प्रवेश कुमार को रिश्वत मांगने के आरोप में मंगलवार को निलंबित कर दिया है। सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने वायरल वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई की। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में दारोगा प्रवेश कुमार ने धनरुआ के बांस बिगहा गांव स्थित किराना दुकान में महिला दुकानदार से एक केस में नाम हटाने के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगते दिख रहे थे। पूरा वाक्या दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद था। वीडियो में दारोगा ने पहले पांच हजार रुपये लेते दिखाई दे रहे हैं। फिर पांच हजार और लेते दिखे रहे हैं। बाकी रुपये बाद में देने की बात थी। वायरल वीडियो में दारोगा ने अपने चालक के लिए भी रुपये मांग रहे हैं। महिला बार-बार दरोगा से गुहार लगाती रही कि गरीब आदमी है, दया करिए, लेकिन दारोगा देने की जिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.