धनबाद, सितम्बर 15 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता रांची से धनबाद होकर जयनगर के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी। 18 अक्तूबर से एक नवंबर के बीच ट्रेन हर शनिवार को रांची से और 19 अक्तूबर से दो नवंबर तक हर रविवार को ट्रेन जयनगर से चलेगी। सोमवार की सुबह से ट्रेन में बुकिंग शुरू हो सकती है। ट्रेन में स्लीपर, थर्ड एसी और सेकंड एसी की बोगियां जोड़ी जाएंगी। 08105 रांची-जयनगर पूजा स्पेशल ट्रेन रांची से रात 9.25 बजे रवाना होगी। ट्रेन रात 12.05 बजे बोकारो, रात 12.53 बजे चंद्रपुरा, रात 1.23 बजे कतरास, रात 2.10 बजे धनबाद रुकते हुए राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस की रूट से चलते हुए दोपहर 3.15 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में 08106 जयनगर-रांची पूजा स्पेशल शाम 4.45 बजे जयनगर से खुलेगी और अगले दिन सुबह 9.15 बजे रांची पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.