धनबाद, जून 3 -- धनबाद, रविकांत झा धनबाद होकर चल रही पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को अपेक्षित यात्री नहीं मिल रहे हैं। हर दिन ट्रेन औसतन 500 से 600 खाली सीट के साथ दौड़ रही है। तीन चौथाई खाली सीट के साथ चलने के कारण ट्रेन के भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 18 सितंबर 2024 से वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा-गया के बीच चल रही है। यह ट्रेन सप्ताह में गुरुवार को छोड़ हर दिन चलती है। ट्रेन में 14 चेयरकार और दो एग्जीक्यूटिव क्लास की बोगियां जोड़ी जा रही हैं। धनबाद से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इस रूट पर यात्रियों के व्यस्त ट्रैफिक के कारण वंदे भारत की बुकिंग सबसे ज्यादा होती है। वंदे भारत की खाली सीटों के पीछे के इसके भारी-भरकम किराए को भी प्रमुख कारण माना जा रहा है। - वाराणसी या पटना तक विस्तार मिले तो खाली नहीं रहेंगी सीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.