धनबाद, जनवरी 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आरपीएफ की टीम ने बुधवार की देर रात धनबाद स्टेशन पर 95 बोतल शराब के साथ बिहार के दो तस्करों को पकड़ा गया। बिहार के गया जी टेकारी मतई भोरी निवासी वशिष्ठ कुमार और गया जी अलीपुर अकबरपुर निवासी जयराम कुमार यादव शरीर में प्लास्टिक से शराब बांध कर ले जा रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर आरपीएफ ने उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर जांच-पड़ताल कर रही थी। टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब की खेप लेकर बिहार जाने की फिराक में हैं। इसी बीच टीम ने दोनों को पकड़ा। वशिष्ठ के पास से 52 और जयराम से 43 बोतल शराब बरामद की गई। दोनों ने बताया कि हमलोग बराकर से गया जी जा रहे थे। बराकर से अंग्रेजी शराब ...