धनबाद, जून 25 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता ट्रेन से शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में लगे दो आरोपियों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। दोनों तस्कर अलग-अलग शराब लेकर पटना जाने के प्रयास में थे। बिहार लखीसराय के पंजाबी मुहल्ला निवासी रोहित कुमार के पास से 47 बोतल और बंगाल नॉर्थ 24 परगना गोपालपुर राजाहाट निवासी प्रमोद कुमार शाह के पास से 38 बोतल शराब जब्त किए गए हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि दोनों आरोपियों को शराब सहित उत्पाद विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.