जमशेदपुर, जनवरी 13 -- जमशेदपुर। झारखंड रेल यूजर्स एशोसिएशन के सोशल मीडिया पर आंदोलन का असर दिखने लगा। मंगलवार को धनबाद से स्वर्णरेखा एक्सप्रेस निर्धारित समय 12. 15 बजे के बजाय 50 मिनट पहले की 11:25 बजे ही टाटानगर पहुंच गई थी जबकि मुंबई हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस समेत अन्य कई ट्रेन भी आज आम दिनों की अपेक्षा कम लेट से टाटानगर आई। बताया जाता है कि झारखंड रेल यूजर्स एशोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को स्वर्णरेखा एक्सप्रेस में बीमार एक यात्री की वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जबकि अन्य ट्रेनों को भी आदित्यपुर एवं अन्य स्टेशनों पर बेवजह रोकने की वीडियो वायरल हुई थी। माना जा रहा है कि रेलवे ने ट्रेन परिचालन सिस्टम में सुधार किया है जिसका लाभ यात्रियों को मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...