जमशेदपुर, मई 3 -- धनबाद से सात ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका एवं शिरडी यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलेगी। आईआरसीटीसी की देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत समेत भारत की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत से अवगत कराने के लिए भारत गौरव ट्रेन 31 मई को रवाना होगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है। यात्रा के लिए 23 हजार 575 और 39 हजार 990 रुपये खर्च होंगे। आईआरसीटीसी के सहायक मैनेजर उम दत्ता और मुख्य सुपरवाइजर किंकर राय चौधरी ने टाटानगर में प्रेस वार्ता कर शुक्रवार को यह जानकारी दी। बताया जाता है कि भारत गौरव ट्रेन बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के तीर्थ यात्रियों के लिए चलेगी। धनबाद से रवाना ट्रेन हजारीबाग, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर और पंडित दी...