धनबाद, अक्टूबर 14 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता जन स्वास्थ्य अभियान (जेएसए) झारखंड की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में राज्य समन्वय समिति के सदस्य डॉ काशीनाथ चटर्जी शामिल थे। उन्होंने कहा कि सरकार झारखंड छह जिले धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, खूंटी और जमशेदपुर के जिला अस्पतालों को पीपीपी मॉडल के तहत निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। जेएसए इसका विरोध करता है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पतालों के निजीकरण के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन चलाया जाएगा। संयोजक असीम सरकार ने कहा कि सरकारी संसाधन से बने अस्पतालों का निजीकरण उद्योगपतियों के मुनाफे का साधन बन जाएगा। इससे आम जनता स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हो जाएगी। स्वास्थ्य और शिक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। इसे निजी हाथों में देना जनहित के खिलाफ है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुनील सिन्हा ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.