धनबाद, जनवरी 13 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद रेल मंडल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मालगाड़ी लोडिंग से इतर धनबाद डिवीजन के कार्मिक विभाग ने नया रिकॉर्ड बनाया है। धनबाद मंडल में वर्ष 2025 में 4480 रेल कर्मचारियों के प्रोन्नत हुए। साथ ही 1022 कर्मचारियों को वित्तीय उन्नयन यानी एमएसीपी का लाभ दिया गया। धनबाद डिवीजन के कार्मिक विभाग की इस उपलब्धि के लिए पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (पीसीपीओ) सुरेश चंद्र श्रीवास्तव और डीआरएम अखिलेश मिश्र ने सीनियर डीपीओ अशोक कुमार और उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। धनबाद डिवीजन ने चयन कैलेंडर का पूरे वर्ष सख्ती से पालन किया और सभी श्रेणियों में कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ दिया। कुल मिलाकर 127 श्रेणियों में प्रमोशन दिया गया। कार्मिक विभाग ने लगातार अभियान चला कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.