धनबाद, अगस्त 1 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता झारखंड में डेढ़ माह से हो रही लगातार बारिश की वजह से धनबाद रेल मंडल का नंबर वन का ताज छिन गया। जुलाई अंत तक के आंकड़ों के अनुसार धनबाद रेल मंडल को इस वित्तीय वर्ष (2025-2025) के प्रथम चार महीने (मार्च से जुलाई) में 831 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हो चुका है। धनबाद के पिछड़ने के कारण बिलासपुर रेल मंडल देश में लदान में शीर्ष पर पहुंच गया। धनबाद डिवीजन की लोडिंग में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जुलाई तक की लोडिंग देखी जाए तो धनबाद डिवीजन ने 30 जुलाई तक 62 मिलियन टन लोडिंग कर ली, जबकि पिछले साल इसी अंतराल में धनबाद ने 65.04 मिलियन टन लोडिंग की थी। इस साल करीब 4.4 प्रतिशत कम लोडिंग हुई है। पिछले साल मार्च से जुलाई तक धनबाद डिवीजन ने 8,709 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया था। इस साल जुलाई अंत तक धनबाद डिवीजन...