धनबाद, अक्टूबर 1 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ओपीडी का समय बुधवार से शीतकालीन सत्र के अनुसार बदल जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत सुबह का ओपीडी अब 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम का ओपीडी 4 बजे से 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान दोपहर 1 से 4 बजे तक ओपीडी बंद रहेगा। वहीं रजिस्ट्रेशन काउंटर सुबह 8.30 से 12.30 बजे तक और शाम 3.30 से 5.30 बजे तक खुलेगा। अब तक ग्रीष्मकालीन समय लागू था, जिसमें सुबह का ओपीडी 8 से 12 बजे और दोपहर की ओपीडी 3 से 5 बजे तक संचालित होता था। रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी पहले सुबह 7.30 से 12 बजे और दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...