धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चार हाईमास्ट लाइट और स्ट्रीट लैंप लगाए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने 35 लाख रुपये आवंटित किया है। अस्पताल और कॉलेज परिसर में रात के समय रोशनी की बेहतर व्यवस्था करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। सोमवार को इलेक्ट्रिक वर्क डिविजन के अधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इसको लेकर उन्होंने प्राचार्य डॉ एसके चौरसिया, अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया समेत अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता भी की। कहा कि लाइट लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर के साथ हुई घटना के बाद धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सुरक्षा को लेकर भी गंभीरता बढ़ी थी। एसएसपी द्वारा सिक्यूरिटी ऑडिट किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.