धनबाद, जुलाई 3 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के रेडियोलॉजी सेंटर में बुधवार को एक्स-रे कराने के लिए जमकर हंगामा हुआ। एक्स-रे के लिए जमी मरीजों की भीड़ जबरन एक्स-रे रूम में घुस गई। मरीज और उनके परिजन एक्स-रे की कतार में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे थे। इस हंगामे और भीड़ के कारण कुछ देर एक्स-रे बंद करना पड़ा। कर्मचारियों ने मरीज और उनके परिजनों को समझा-बुझाकर रूम से बाहर निकाला। इसके बाद दोबारा एक्स-रे शुरू किया गया। बता दें कि 500 बेड वाले इस अस्पताल में सिर्फ एक एक्स-रे मशीन लगी है। इसी से ओपीडी और इनडोर में आनेवाले मरीजों का एक्स-रे किया जाता है। सुबह से एक्स-रे के लिए कतार में खड़े मरीज आक्रोशित हो रहे थे। इसी दौरान इनडोर में भर्ती के कुछ गंभीर मरीज भी एक्स-रे के लिए पहुंच गए। प्राथमिकता के आधार पर गंभीर मरीजों को पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.