धनबाद, मई 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता पिछले दो दिनों से गर्मी व उमस झेल रहे शहरवासियों ने शनिवार दोपहर तीन बजे के बाद राहत की सांस ली। अचानक बदले मौसम के कारण शहर के कई क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। गर्जन के साथ तेज हवाओं का झोंका 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से साथ चला। बदले मौसम का लुत्फ शहरवासियों ने उठाया। तापमान में भी तीन-चार डिग्री की कमी आई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। साइकोलॉनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की मानें तो रविवार व सोमवार को भी मौसम बदला-बदला रहेगा। राज्य के कई भागों में कहीं-कहीं गर्जन व तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.