धनबाद, अप्रैल 14 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया। रविवार को दोपहर बाद आई आंधी-बारिश ने शहर में तबाही मचाई। जगह-जगह सड़कों पर पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया। कई जगहों पर पेड़ों की टहनियों ने बिजली तार को नुकसान पहुंचाया। लगभग 50 किलोमीटर की रफ्तार से चली आंधी ने शहर में एक दर्जन से अधिक पेड़ को सड़क पर गिरा दिया। धनबाद में आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी गिरे। गर्मी झेल रहे लोगों को इससे राहत मिली। अचानक तेज हवाओं ने कई पुराने पेड़ों को धराशायी कर दिया। नगर निगम कार्यालय के बाहर एक पुराना पेड़ मुख्य सड़क पर गिर गया। इससे कई लोग बाल-बाल बच गए। लगभग आधे घंटे तक आवागमन भी बाधित रहा। वहीं सिटी सेंटर के बाहर भी पेड़ के गिरने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। डीआरएम चौक से पूजा टॉकिज तक आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.