धनबाद, दिसम्बर 10 -- धनबाद, संवाददाता दिसंबर में दिन प्रतिदिन ठंड बढ़ती ही जा रही है। रातें ठिठुरन भरी हैं तो बादल छाने से दिन भी सर्द है। धनबाद में मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो-तीन दिन तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। उसके बाद तापमान एक बार फिर 9 डिग्री पर पहुंचने के आसार हैं। पारा लुढ़कने से ठंड का सितम और बढ़ेगा। मौसम विभाग से जारी सूचना में बताया गया कि बादल छाने के साथ हिमालय से सर्द हवाएं भी आ रही हैं, जिससे ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। अगले 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद धीरे-धीरे दो-तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.