धनबाद, जून 14 -- धनबाद। जिले के सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। आने वाले समय में सबकुछ ठीक रहा तो धनबाद के 13 हाई स्कूलों को प्लस टू स्कूलों व 9 मध्य विद्यालयों को हाई स्कूलों में उत्क्रमित किया जा सकता है। डीईओ अभिषेक झा ने इस संबंध में समीक्षा बैठक की है। प्रस्तावित कई स्कूलों की कुछ त्रुटियों को दूर करने का निर्देश सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) को दिया गया है। संभव है बीईईओ की रिपोर्ट के बाद अंतिम सूची या स्कूलों की सूची में फेरबदल हो। त्रुटियों को दूर करने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से संबंधित प्रस्ताव को अंतिम रूप देते हुए स्कूलों की अनुशंसा राज्य मुख्यालय से की जाएगी। बताते चलें कि अंगीभूत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद होने के बाद प्लस टू की संख्या बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। राज्य मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.