धनबाद, दिसम्बर 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद में मेयर का चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की नजर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सीटों के आरक्षण को लेकर होने वाली सुनवाई पर टिक गई है। धनबाद को एससी से हटाकर सामान्य सीट किए जाने के खिलाफ शांतनू चंद्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने सरकार को 17 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था। अब बुधवार को इस पर सुनवाई होने वाली है। मेयर पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे शांतनू चंद्रा ने सरकार के उस फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है, जिसमें दस लाख से अधिक आबादी वाले नगर निकायों को अलग श्रेणी में रखकर आरक्षण का निर्धारण कर दिया गया। इसमें धनबाद को सामान्य और रांची को एसटी के लिए आरक्षित कर दिया। शांतनू ने कहा कि आबादी के हिसाब से धनबाद नगर निगम में एससी की आबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.