धनबाद, मार्च 21 -- धनबाद, गंगेश गुंजन क्रिकेट और फुटबॉल में धनबाद के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित किया है। धनबाद के खिलाड़ी अब बॉक्सिंग में भी अपना दम दिखाते नजर आएंगे। जिला खेल विभाग ने मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में बॉक्सिंग ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत की है। ट्रेनिंग सेंटर में धनबाद के बॉक्सर भाई-बहन बॉक्सिंग की नई पौध तैयार करेंगे। बॉक्सिंग के एनआईएस कोच अभिमन्यु कुमार और उनकी बहन झारखंड महिला बॉक्सिंग टीम की प्रशिक्षक खुशबू कुमारी यहां खिलाड़ियों को बॉक्सिंग की ट्रेनिंग देंगे। मेमको मोड़ स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सेंटर की शुरुआत हो चुकी है। बॉक्सिंग सीखने के इच्छुक खिलाड़ियों को नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। वर्तमान में 10 खिलाड़ियों ने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। एनआईएस कोच अभिषेक कुमार ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.