धनबाद, दिसम्बर 12 -- धनबाद, संवाददाता धनबाद में इस साल ठंड पिछले साल के मुकाबले अधिक है। पिछले इस के दिसंबर महीने में धनबाद का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस था। इस बार ठंड ने इसका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार नवंबर के अंतिम सप्ताह से ही धनबाद में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास है। इससे शीतलहर का प्रकोप है और लोग ठिठुर रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार धनबाद में अगले साल के मार्च महीने तक सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मतलब यह है कि लगभग पांच महीने तक ठंड रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल बारिश अधिक होने से ठंड का असर दिख रहा है। धनबाद में सुबह और रात की हवा में कनकनी है। दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में गुरुवार को तापमान में गिरावट जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को धनबाद का अधिकतम तापमान 24 ...