धनबाद, सितम्बर 29 -- धनबाद, संवाददाता दुर्गापूजा के दौरान धनबाद में हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि दो और तीन अक्तूबर को भारी बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव कमजोर पड़ने लगा है। इससे बना सर्कुलेशन ओडिशा और छतीसगढ़ की ओर बढ़ गया है। इस कारण 30 सितंबर तक कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। ठनका भी गिर सकता है। अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने एक अक्तूबर को राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जतायी है। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। वज्रपात का भी येलो अलर्ट जारी किया है। दो और तीन अक्तूबर को धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज सहित कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी। इस बीच बंगाल की खाड़ी में एक-द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.