धनबाद, फरवरी 24 -- धनबाद के घनुडीह ओपी क्षेत्र के बालूगद्दा में रविवार की देर रात घर में सोई मुस्कान कुमारी (12 वर्ष) को कोयला लदे ट्रक ने कुचल दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के काफी संख्या में आक्रोशित लोग जुट गए और कोयला लदे तीनों ट्रकों को पकड़ लिया। सोमवार की सुबह होते ही आक्रोशित लोगों ने शव के साथ झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग पर डीएवी उच्च विद्यालय के समीप टायर जलाकर सड़क जाम कर दी। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सड़क जाम के कारण मतदान केंद्र तक पहुंचने में मतदाताओं को भारी परेशानी हुई। डीएवी उच्च विद्यालय स्थित वार्ड संख्या 36 के बूथ संख्या 12, 13, 14 और 15 के समीप मुख्य सड़क जाम होने के कारण मतदाता वोट देने नहीं निकले। लोगों ने बताया कि घनुडीह ओपी अंतर्गत कुजामा आउटसोर्सिंग ओबी डंप के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.