धनबाद, दिसम्बर 16 -- धनबाद, संवाददाता धनबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। आने वाले 3-4 दिनों में धनबाद जिले के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरा रहने की संभावना है। बता दें कि पिछले सप्ताह के मुकाबले तापमान में करीब 4 डिग्री की वृद्वि हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोरी पड़ने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार एक तो पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा है। दूसरी ओर हिमालय में भी फिलहाल बर्फबारी रुकी हुई है। यही कारण है कि वहां से जो हवा आ रही है। उसमें उतनी ठंड नहीं देखी जा रही है। इसीलिए न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी है। किसानों को किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.