धनबाद, जनवरी 14 -- धनबाद, संवाददाता धनबाद में सोमवार को लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली क्योंकि, न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन में तेज हवाएं चलने के कारण लोगों को दिनभर ठंड का एहसास होता रहा। इससे भी अधिक ठंड बुधवार को रह सकती है। इस दिन न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक जाने का आसार है। मौसम विभाग ने लोगों को कड़ाके की सर्दी से सावधान रहने की चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र की तरफ से जारी की गई सूचना के अनुसार 14 जनवरी लेकर 17 तारीख तक जबरदस्त शीतलहर चलने वाली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...