धनबाद, मई 8 -- झारखंड के धनबाद जिले में अतिक्रमण हटाने के लिए जमकर बुलडोजर ऐक्शन हुआ। यहां प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए करीब 50 दुकानों को जमींदोज कर दिया है। प्रशासन ने 4 दर्जन से ज्यादा दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की वजह भी बताई है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है। मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर वहां दुकान लगाकर लाखों की अवैध वसूली हो रही थी। यह खुलासा तब हुआ, जब बिनोद बिहारी चौक पर नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। वहां दुकानदारों ने निगम के फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार को दुकानदारों ने बताया कि हर माह प्रभुनारायण सिंह नामक एक आदमी आकर 3-5 हजार रुपए महीने हमलोगों से दुकान लगाने के बदले वसूलता है। आज उसे फोन कर रहे हैं तो वह नहीं उठा रहा है। जितनी बड़ी दुकान, उतनी अधिक वसूली की जा रही है। इस मामले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.