धनबाद, जून 10 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद में उमस वाली गर्मी से त्राहिमाम कर रहे लोगों को 11 जून से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने मंगलवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। 11 से पूरे झारखंड में बारिश शुरू होगी, जो 15 जून तक रुक-रुककर होती रहेगी। बारिश के बाद तापमान में गिरावट होगी और उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी। धनबाद में पिछले दो दिनों से भयंकर गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। दिनभर कड़ी धूप और उमस की वजह से चेहरे से टपकता हुआ पसीना लोगों की परेशानी को बता रहा था। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 11-15 तक झारखंड में रुक-रुककर बारिश होगी। इससे उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी। गर्मी की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। छोटे बच्चों को गर्मी की वजह से घमोरी हो रही है। इनसब से राहत के लिए अब बारिश का इंतजार लोग कर रहे थे। मौसम विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.