धनबाद, जनवरी 6 -- धनबाद। उत्तर भारत में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण आ रही ठंडी हवा से धनबाद के आसपास इलाके शीतलहरी की चपेट में आ गए हैं। सुबह में घना कोहरा छाए रहने और कनकनी से जनजीवन फिलहाल अस्त-व्यस्त है। इससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। धनबाद में मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है। जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आएगी। वहीं इसके तीसरे दिन से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। सुबह में घना कोहरा के साथ कनकनी बढ़ेगी। शाम में कुहासा के साथ-साथ कनकनी और ठंडी हवा चलने से परेशानी हो सकती है। लोगों को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। खास कर मॉर्निं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.